मंगलवार, 20 जुलाई 2010

दोस्तों की आस्तीनों में छुपे हैं नाग अब


दोस्तों की आस्तीनों में छुपे हैं नाग अब
रहनुमा, रहज़न बने हैं, इनसे बच कर भाग अब

गांव, बस्ती, शहर, क़स्बा, देश का हर भाग अब
जल चुका है, क्या बुझेगी नफरतों की आग अब

भूख, बेकारी, गरीबी और बे तालीम लोग
कब तलक ये दुःख सहें हम, क्यों न जाएँ जाग अब

जो पड़ोसी गा रहा है, आप भी वो गाइए
तीर जैसा चुभ रहा है शांति वाला राग अब

आरियाँ ही चल रही है सब्ज़ बागों पर यहाँ
सारे पंछी जा चुके हैं बस बचे हैं काग अब

गालियाँ, बेहूदे जुमले, बदतमीजी और नाच
कौन फागुन में यहाँ पर गा रहा है फाग अब


शांत साहिल देख कर किस को पता चल पाएगा
ज्वार सागर पर चढ़ा था, कह रहे हैं झाग अब


(चित्र गूगल सर्च से साभार)


सोमवार, 7 जून 2010

बस आँखों में दिखता पानी


सूखे खेत, सरोवर,झरने,बस आँखों में दिखता पानी

हाहाकार मचा है जग में,छाए मेघ न बरसा पानी।



भ्रष्टाचार के दलदल में अब,अपना देश धंसा है पूरा

कौन उबारे, सबके तन में ठंडा खून रगों का पानी।



अब रक्षक को भक्षक कहिए,कलियां रौंद रहे है माली

लोग तमाशा देख रहे हैं,किसकी आंख से छलका पानी।



खेती किस किस से जूझेगी,किसका किसका हल ढूंढेगी

एक साथ इतने संकट हैं,आंधी,बिजली,सूखा,पानी।



प्रेम वचन शीतल वानी है जिससे पीर मिटे सब मन की

सूखे, झुलसे तरू के तन की जैसे प्यास बुझाता पानी।




(चित्र गूगल सर्च सर साभार )


बुधवार, 26 मई 2010

किसी भी शाख पे अब घोंसला नहीं है क्यों ?


जवां दिलों में कहीं हौसला नहीं है क्यों

मेरे वतन में कोई रहनुमा नहीं है क्यों


चमन को सींच रहा है लहू से जो माली

उसे चमन में कहीं आसरा नहीं है क्यों


हजारों बोझ तले क्यों सिसकता है बचपन

वो खुल के हंसता, कभी खेलता नहीं है क्यों


हमेशा उसने भरे हैं अमीर के खलिहान

मगर गरीब को दाना मिला नहीं है क्यों


कभी चमन की फिज़ा घोंसलों से थी गुलज़ार

किसी भी शाख पे अब घोंसला नहीं है क्यों


कई करोड़ हैं मन्दिर, जगह जगह पूजन

किसी के दिल में मगर आस्था नहीं है क्यों


(चित्र गूगल सर्च से साभार)

सोमवार, 17 मई 2010

बाघ १४११





रहने दो आशियाँ मेरा भी

मेरी भी ईश ने रचना की


वाहन बना भवानी माँ का

हूँ बाघ शान भारत माँ की


क्यूँ मारता मुझे है मानव

क्यूँ मैं बना सभी का दोषी


गिनती हजार की है केवल

संख्या बहुत बची कम मेरी


अस्तित्व गर मिटाया मेरा

हो जाएगी समाप्त सृष्टी


हैं ये हरे वसन धरती के

मत काट तन सघन वन शाखी



(चित्र गूगल सर्च से साभार)

रविवार, 9 मई 2010

तेरे आंचल में माँ



आप सभी को मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ !!

यह ग़ज़ल मैं अपनी माँ के चरणों में समर्पित कर रही हूँ ,

वो अब इस दुनिया में नहीं हैं , फिर भी हमेशा मेरे साथ हैं "माँ"



सारे जहाँ भर का सुकूं मिलता तेरे आंचल में माँ

जब गम सताएं सैकड़ों, लिपटा तेरे आंचल में माँ


दौड़ी मेरी सुन आह माँ घायल हुआ मैं जब कभी

बाहों में तू ने ले लिया, सिमटा तेरे आंचल में माँ


उंगली पकड़ तेरी चला, बचपन हुआ मेरा जवां

लेकिन अभी तक ढूंढता, ममता तेरे आंचल में माँ


माँ, सिर्फ माँ, मैं ने कहा, जब बोलना आया मुझे

मैं ने झरोखा स्वर्ग का देखा तेरे आंचल में माँ


साथी नहीं कोई मेरा, जाऊं कहाँ, ढूंढूं किसे

इच्छा है तेरी गोद की, रहता तेरे आंचल में माँ


गम घेरते हैं अब मुझे, मुझ से सहा जाता नहीं

तू पास होती गर मेरे, सोता तेरे आंचल में माँ



(चित्र गूगल सर्च से साभार )

सोमवार, 15 फ़रवरी 2010

दुश्मन




मिलते हैं यहाँ दुश्मन, हमसाज़ नहीं मिलते
जो दोस्त हैं उनके भी अंदाज़ नहीं मिलते

ये ज़ुल्मो-सितम कैसे मिट पाएँगे दुनिया से
बुजदिल हैं सभी चेहरे जांबाज़ नहीं मिलते

जख्मी है बदन अपना ये रूह भी जख्मी है
हाल अपना बताने को अल्फाज़ नहीं मिलते

कोई भी किसी से अब कुछ भी नहीं कहता है
इंसानों की बस्ती में हमराज़ नहीं मिलते

उलझन से, मुसीबत से, अब हुस्न के जलवों में
नखरे नहीं मिलते हैं, वो नाज़ नहीं मिलते.



(चित्र गूगल सर्च से साभार)

सोमवार, 1 फ़रवरी 2010

न समझो कि खुद से जुदा कर रहे हैं

दुआ कर रहे हैं, विदा कर रहे हैं
न समझो कि खुद से जुदा कर रहे हैं

सफल जिंदगानी जियो तुम हमेशा
खुदा से यही इल्तिजा कर रहे हैं

जो फूलों से माली का रिश्ता चमन में
वही फर्ज़ हम भी अदा कर रहे हैं

खिलाओ चमन को तुम अपने गुणों से
यही कामना हम सदा कर रहे हैं

अधूरी तमन्ना कोई रह न जाए
सभी रात दिन आसरा कर रहे हैं

बुलंदी मिले तुम को आकाश जितनी
रुकें ना कदम, कामना कर रहे हैं

तुम्हें हम ने सींचा, संवारा, सजाया
सजल नैन से अब विदा कर रहे हैं


सोमवार, 21 दिसंबर 2009

रक़ीब



रक़ीबों के दरमियां कोई हमसाज़ न मिला
हमसफ़र दुनिया में कोई दूरदराज़ न मिला

लगा बैठे दिल को तेरी चाहत का रोग जो
दिल को बहलाने का कोई अंदाज़ न मिला

हज़ार ज़ख्म खाकर भी जुबां खामोश रही
हाल-ए-दिल
को कोई अल्फ़ाज़ न मिला

सिसकती रही ज़िन्दगी ठोकरों में उनकी
वजूद को जिनके कोई सर अफराज़ न मिला

मिटा सके दुनिया के ज़ुल्मों सितम को
ऐसा इस ज़माने में कोई जांबाज़ न मिला

शमशान में पड़ी है इंसानियत इस कदर
कि जिंदा करने का कोई इलाज़ न मिला

(चित्र गूगल सर्च से साभार )

रविवार, 30 अगस्त 2009

देखा तेरी आंखों में...


देखा तेरी आँखों में अक्स कुछ अपना सा
गाने लगा मन इक प्यार का नगमा सा

छू गई मेरे दिल का कोई तार कहीं
छाया था पलकों पे इकरार का सपना सा

अनजान थी मैं खुद के हाले दिल से
देखा मैंने उनमें इक हमसफ़र अपना सा

ले गई वो
मुझको चुराकर मुझ ही से
कर गई महफिल में मुझको तनहा सा

उनकी चंचलता ने मदहोश कर दिया
छाने लगा हो जैसे इक प्यार का नशा सा


(चित्र गूगल सर्च से साभार)

शुक्रवार, 21 अगस्त 2009

उम्मीद



शामें ग़म तन्हाई के साज बजते रहे
तेरे दर पर दिल के पैगाम भेजते रहे

घटाओं की बेवफाई का गिला क्या करें
आँखों के समंदर में नमी सहेजते रहे

वो गए ऐसे कि फिर न आए कभी
क़दमों की आहट से मकान गूंजते रहे

अश्कों से बुझी जली बस्ती दिल की
अरमानों की ख़ाक के गुबार लरजते रहे

बन न सका आशियाँ सपनो का
शहर मिटटी के घरौंदों से सजते रहे

ख़त्म होंगे वक़्त कभी खिजाओं के
'उम्मीद' लिए हर ख़ुशी तजते रहे


(चित्र गूगल सर्च से साभार)

बुधवार, 5 अगस्त 2009

इक तारा गर्दिशों में कहीं खो गया



इक तारा गर्दिशों में कहीं खो गया
अपनी ही तन्हाई में तल्लीन सो गया

भटक रहा जुस्तजू की तलाश के लिए
घूम रहा कन्धों पे अपनी ही लाश लिए
इक शायर बदनाम कहीं हो गया

कश्ती क्या डूबती जो चली ही नहीं
रिश्ते क्या टूटते जो बने ही नहीं
अपनी ही कशमकश में ग़मगीन हो गया

इक तारा गर्दिशों में कहीं खो गया
अपनी ही तन्हाई में तल्लीन सो गया



शनिवार, 1 अगस्त 2009

इक रिश्ता आसमानी



चलो इक रिश्ता आसमानी बना लाएँ
जिसकी छाँव में ग़मों को हम भुलाएँ

आगोश में है जिसकी ठंडक चांदनी की
बिखेर रही दोस्ती वही कोमल फिजाएँ

गर्दिश-ए-दौरां से घायल जज्बातों के
ग़मों का इजहार तुझ ही से कर पाएँ

पलकों पे ढलकी अश्कों की बूँदें भी
तेरे दिल की सीपी में मोती बन जाएँ

जन्नत की शबनम बरसती है जहाँ
ऐ दोस्ती तुझे देते हैं फ़रिश्ते भी दुआएँ


(चित्र गूगल सर्च से साभार)

रविवार, 26 जुलाई 2009

इक शाम तनहा ढलने को है




इक शाम तनहा ढलने को है
इक सुबह से सूरज मिलने को है

वक्त के पाटे पर तार-तार हुए
इक रूह नए कपड़े सिलने को है

समंदर के तूफानों से गुजर आई
इक कागज़ की कश्ती
गलने को है

चिता की लपटों की गरमी पाकर
जज्बातों की बर्फ पिघलने को है

अश्कों की बारिश में भीगकर
दिल का मैल अब धुलने को है

जन्मों के सांचे में ढली मोम से
इक शमा नई शब् में जलने को है



(चित्र गूगल सर्च से साभार)

बुधवार, 22 जुलाई 2009

राहें



कहती हैं लम्बी सूनसान राहें
हर पल राहों पे आते-जाते
दिखाती हूँ भटकते मुसाफिरों को
मंजिल का रास्ता
करके खुद की गुमराह राहें
कहती हैं लम्बी सूनसान राहें

साथ देती हूँ राही का हर मोड़ पे
पर वो भूल जातें हैं
खुद की मंजिलों को पा के
कहती हैं लम्बी सूनसान राहें

शिकवा नहीं है किसी से
ना कोई गिला है
पर क्या कोई चलेगा
ता उम्र साथ उसके
कहती हैं लम्बी सूनसान राहें



(चित्र गूगल सर्च से साभार )

गुरुवार, 9 जुलाई 2009

सावन के बहाने ...


सावन के बहाने अश्कों को हम बहा आए
आसमां से दर्द का इक रिश्ता निबहा आए

सुलगते अरमानों को धुआं बनाकर
घटाओं के परिंदों को हम उड़ा आए

अश्कों की बूंदों से नमी को जब्ज कर
बादलों के दिल की आब पाशी करा आए

जज्बा-ए-दिल की शमा को पिघलाकर
बरसते सावन में दर्द को हम घुला आए

सूखे पत्तों से झड़ गए वो लम्हे उल्फत के
उन लम्हों की यादों को किताबों में दबा आए

खूने दिल के कतरों से सियाही लेकर
दास्ताने दर्द की इक ग़ज़ल हम बना आए


(चित्र गूगल सर्च से साभार )

रविवार, 5 जुलाई 2009

शब्-ए-खामोश


शब्-ए-तनहा महफ़िल में
छाई जैसे कोई ग़मी सी है

सबा के आँचल में जब्ज
आज थोड़ी नमी सी है


कुमुदनी के रुखसारों पे
इक बूँद शबनमी सी है

बादलों के आगोश में गुम
आज चांदनी धुंधली सी है


रुत की खामोशियों में
इक ग़ज़ल की कमी सी है



(चित्र गूगल सर्च से साभार)

रविवार, 28 जून 2009

सावन की वो घड़ियाँ....


लगी जब-जब सावन की फुहारों की लड़ियाँ
याद आने लगी हमारे मिलन की वो घड़ियाँ

सोचा नहीं था मिलेंगे हम इक दिन
देखा जब मैंने तुम्हारी आंखों में उस दिन

वो भीगा सा आँचल वो भीगी फिजाएं
वो सड़कों पे ढूंढ़ना दरख्तों के साए

वो चंचल शोख हवाओं का बहना
वो हाथों को पकड़े हुए राहों पे चलना

वो नजदीक आना अपनी ओट में छुपाना
वो दुनिया की नज़रों से मुझको बचाना

याद रहेगा हमेशा वो मिलना हमारा
दुआ है रब से आए ऐसा सावन
दोबारा


चित्र गूगल सर्च साभार

गुरुवार, 18 जून 2009

दिल गमगीन क्यूँ है?...



जवां तमन्नाओं की रौ में
दिल परेशान क्यूँ है
वक़्त है उमंगों का फिर भी
काया में थकान क्यों है ?

जज्बातों को ना समझ सके जो
उन चाहतों के ख़ूनी फरमान क्यों है ?
भरी महफ़िल में हो के भी
अपनों में अकेला इंसान क्यों है ?

जिंदादिली की ना पूछो दोस्तों
इस कदर तबियत परेशान क्यों है ?
रग-रग में लहू बहता है फिर भी
खूने दिल बर्फ़ान क्यों है ?

इस चलते-फिरते पुतलों के शहर में
पत्थर का बुत बना भगवान क्यों है ?
दुनिया के हसीन मेलों में भी
मौत का सामान क्यों है ?

आशाओं के इस छलकते समंदर में
निराशाओं का तूफ़ान क्यों है ?
साहिल के करीब होने पर भी
कश्तियों के डूबने का चलन क्यों है ?

साथियों की अठखेलियों के बीच
बचपन यूँ संजीदा क्यों है ?
उम्र है चहकने की फिर भी
कंधों पर बोझों का एहसान क्यों है ?

वो खूने जिगर हो के भी
दिल को दर्द के देता निशान क्यों है ?
अपनी ही सहेज़ी शाखें हैं फिर भी
गुल-ए-ख़ास चुनता बागवान क्यों है ?

जिंदगी जवान है फिर भी
मौत का हुस्न लगता हसीन क्यों है ?
जिंदगी खुदा की इनायत है फ़िर भी
वो मौत पे मेहरबान क्यों है ?





(चित्र गूगल सर्च से साभार)